प्रयागराज, मई 27 -- करेली में बुधवार को दोस्तों के साथ यमुना स्नान करने गया युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बकरीद से एक दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। करेली के हड्डी गोदाम निवासी 18 वर्षीय कलीम के पिता सलीम की पहले ही मौत हो चुकी है। वह प्राइवेट काम कर परिवार का सहारा था। कलीम दो बहनों में इकलौता भाई और घर का अकेला कमाने वाला था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह तीन-चार दोस्तों के साथ जल संस्थान के पीछे बालू मंडी के पास यमुना में नहाने गया था। यह भी पढ़ें- सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव बताया जा रहा है कि उसे तैरना नहीं आता था। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। आसप...