उरई, मई 12 -- कोटरा। संवाददाता थाना क्षेत्र में सोमवार को बेतवा नदी में गर्मी से निजात पाने को चार दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसका शव पांच घंटे बाद करीब डेढ़ किमी आगे चट्टानों में फंसा मिला। घटना उस समय हुई कि जब युवक दोस्तों के साथ नदी में मस्ती करते समय पैर फिसलने पर अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया।कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेला निवासी 19 वर्षीय राहुल अहिरवार शादी बारातों में डेकोरेशन का काम करता था। जिसके चलते वो अपने दोस्तों शिवम 18 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम सैदपुर थाना आटा, पंकज 17 वर्ष पुत्र लक्ष्मी अहिरवार निवासी गोरन थाना डकोर, हेमंत अहिरवार 16 वर्ष पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी गोरन थाना डकोर और कपिल 17 वर्ष पुत्र उदय नारायण अहिरवार निवासी गोरन थाना डकोर के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.