चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- मनोहरपुर। झारखण्ड ओडिसा सीमा क्षेत्र स्थित ओडिसा के बिसरा थाना क्षेत्र अकाईसिढ़ा( अक्षयशिला ) झरना में दोस्तों के संग नहाने गए, एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना बीते मंगलवार शाम की बताई जा रही है, वहीं बुधवार को काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम की मदद से युवक के शव को बुधवार को बरामद किया गया है।मृतक की पहचान राउरकेला के सेक्टर 7 निवासी 18 वर्षीय मिलन महापात्रा के रूप में की गई।

घटना का विवरण घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मिलन बीते मंगलवार की दोपहर अपने दोस्तों संग बिसरा थाना अंतर्गत अकाईसिढ़ा जलप्रपात नहाने गया था। नहाते समय वह गलती से गहरे पानी में फिसल गया और लापता हो गया।उसके दोस्तों द्वारा उसे बचाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद वे असफल रहे। घटना के बाद उसके दोस्तो ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस ...