दोस्तों संग जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
एटा, जून 12 -- दोस्तों संग बाइक से जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। शुक्रवार थाना जसरथपुर के महाराजपुर निवासी हिमांशु पाठक अपने मित्र श्याम और कौशल के साथ बाइक से सरौठ जा रहा था। गणिपतपुर बढ़ापुर गांव के निकट रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अलीगंज भिजवाया। तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में हिमांशु को सबसे अधिक चोटें आई। ज्यादा खून बहने से एटा ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। श्याम और कौशल का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.