गुड़गांव, अगस्त 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। राजीव नगर गली नंबर पांच में बुधवार रात को किराए के कमरे पर बुलाकर दो दोस्तों ने एक 28 वर्षीय युवक की गले पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले स्थित हरिहरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत वर्तमान में राजीव नगर इलाके में ही रहता था और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था。

पुलिस की जानकारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव नगर की गली नंबर पांच स्थित एक तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल (छत) पर बने कमरे में सुजीत के दो दोस्त किराए पर...