औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में फौजी के पुत्र के घर से पिस्टल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिधौरा निवासी योगेश चौहान, जो वर्तमान में आसाम में तैनात हैं, ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अनुपम चौहान घर पर था। आरोप है कि 6 फरवरी को उसके मित्र दिव्यांशकर उर्फ रोमी सीकौला, कोतवाली औरैया),मोहम्मद अरसद (निवासी भैसोल, थाना फफूंद), रौनक राजपूत व श्रेयश राजपूत (दोनों निवासी फफूंद) घर आए और वहां से पिस्टल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने सोमवार 6 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.