नोएडा, जून 21 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र की रॉयल सिटी में हुई ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ट्रांसपोर्टर के अच्छे दोस्त थे। शराब पार्टी के दौरान दोनों को ट्रांसपोर्टर की कोई बात बुरी लग गई थी। इस वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। रॉयल सिटी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर जीवन यादव की गुरुवार रात को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में जीवन के पड़ोसी विशाल कश्यप और अच्छेजा गांव के रहने वाले विक्की नगर का नाम सामने आया था। यह भी पढ़ें- दोस्तों ने दुर्व्यवहार करने पर ली थी ट्रांसपोर्टर की जान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों आरोपी हत्या से पहले जीवन को अपने साथ लेकर जाते दिखे थे। पुलिस ने मुठभेड़...