नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। समयपुर बादली इलाके में 25 अप्रैल की रात एक डांसर को उसके दोस्तों ने पहले शराब पिलाई फिर बुरी तरह से पीटने के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय मोहित परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहता है। परिवार में मां और एक छोटा भाई है। वह शादी समारोह में डांस कर परिवार का गुजर बसर करता है। मोहित 25 अप्रैल को अपने दोस्त मोनू की शादी में शामिल होने गया था। रास्ते में स्कूल के समय के चार दोस्त दीपांशु, हेमंत, गुलशन और राहुल मिल गए। चारों के साथ मोहित ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से शराब खरीदी। फिर रेलवे ट्रैक के किनारे शराब पी। इसके बाद चारों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.