दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो युवक डूबे, खोज जारी
सीतामढ़ी, मई 24 -- विनोद कुमार सोनबरसा। सीमावर्ती नेपाल सर्लाही जिले में दोस्तों के साथ स्नान करने गए दो युवक शनिवार को नदी में डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा नदी में खोजबीन अभियान तेज कर दिया है।सर्लाही जिले के लालबन्दी नगरपालिका-9 निवासी गणेश महतो और वार्ड -5 निवासी रोशन महतो अपने अन्य साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गए थे। थाना पुलिस कार्यालय चन्द्रनिगाहपुर के मुताबिक पांच युवकों का समूह नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। बताया गया कि घटना स्थल पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से करीब तीन किलोमीटर उत्तर में मकवानपुर और सिन्धुली जिले की सीमा के पास स्थित है। यह भी पढ़ें- गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, दोस्तों संग नदी पार करने की कोशिश बनी हादसे की वजह घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.