दोस्तों के साथ सरायन नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी
सीतापुर, मई 12 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र के सहायपुर के पास सरायन नदी में नहाते समय मंगलवार को एक युवक डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के शेरवानी नगर निवासी मनीष ठाकुर (19) और अमन, कमलापुर क्षेत्र के ग्वालामऊ निवासी जिबराइल और रियाज मंगलवार दोपहर को सिधौली मंडी में प्याज और लहसुन खरीदने आए थे। शाम को चारों दोस्त संदना इलाके में सहायपुर के पास सरायन नदी के कोनी घाट के करीब नहाने लगे। नहाने के दौरान लखनऊ के शेरवानी नगर निवासी मनीष ठाकुर पुत्र त्रिभुवन लाल नदी में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही थाना संदना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.