दोस्तों के साथ रोजगार की तलाश में फरीदाबाद गए किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
अमरोहा, अप्रैल 29 -- दोस्तों के साथ रोजगार की तलाश में फरीदाबाद गए किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन फरीदाबाद रवाना हो गए। आत्महत्या के पीछे कारण फिलहाल साफ नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव के घर आने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक डिडौली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी किसान आसिफ अली के परिवार में पत्नी भूरी व दो बेटे हैं। 17 वर्षीय बड़ा बेटा नावेद तीन दिन पहले गांव निवासी चार दोस्तों के साथ रोजगार की तलाश में फरीदाबाद के भड़कल क्षेत्र गया था। वहां वह एक साइट पर कारपेंटर का काम कर रहा था। मंगलवार को उसके साथी काम पर चले गए जबकि नावेद अपने कमरे पर ही रुका रहा। शाम में जब साथी वापस लौटे तो उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.