चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ कस्बा स्थित यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में किशोर की डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज से आई एसडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद घटना के करीब 29 घंटे बाद शव खोज पाई। नदी से शव बाहर निकलते ही परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। कौशांबी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो निवासी हाल मुकाम पावर हाउस के पास कस्बा मऊ स्वर्गीय पुनीत मिश्रा का 16 वर्षीय बेटा शिवांश उर्फ शुभ मिश्रा होली में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अपने दो दोस्तों अमन पुत्र राजेश पांडेय निवासी गोइया थाना बरगढ़ व सचिन त्रिपाठी पुत्र श्रवण त्रिपाठी निवासी छीबो हाल मुकाम पावर हाउस कस्बा मऊ के साथ घर से निकला था। तीनो लोग कस्बे के समीप यमुना नदी में बने पुल से होकर दूसरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.