गाजियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव ताऊ के दफ्तर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कई दिनों से दोस्तों के साथ पहाड़ों की ओर घूमने जाने की जिद कर रहा था, लेकिन परिजनों के मना करने पर वह मानसिक रूप से आहत था।ठेकेदार ताऊ के काम में करता था मदद पुलिस के मुताबिक गढ़ी भट्टा नंबर-पांच निवासी वीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। उनका 20 वर्षीय बेटा पुनीत पढ़ाई के बाद अपने ताऊ ओमेंद्र सिंह के साथ रहता था, जो बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते हैं। ताऊ के कार्यालय पर ही वह रोजाना का कामकाज संभालने में सहयोग करता था। घरवालों ने पहाड़ों पर घूमने जाने से किया था मना परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.