दोस्तों के साथ गया युवक घर के बाहर अचेत मिला, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ, अगस्त 9 -- सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके दोस्त ही घर से बुलाकर साथ ले गए थे और देर रात वह घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय शुभम सोनी, जो प्रेम कुमार सोनी के पुत्र हैं और पेशे से ड्राइवर थे, शनिवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्तों शिवम, सुमित और मथुरा के साथ घर से निकले थे। देर रात तक जब शुभम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.