फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर,संवाददाता। किशनपुर में यमुना नदी घाट पर रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नहा रहा युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। दूसरे साथियों ने जब तक देखा युवक डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरु कराई है।हुसैनगंज थाना के धर्मदासपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार अपने पांच साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर धान की भूसी लेने जा रहा था। यमुना किनारे पहुंच सभी ने नदी में नहाने की योजना बनाई। ट्रैक्टर खड़ा कर सभी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अमित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नहा रहे दूसरे साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहरे पानी में समा कर ओझल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराई। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया...