रिषिकेष, फरवरी 26 -- मुनिकीरेती पुलिस ने शिवपुरी में गुरुवार को चेकिंग के दौरान कार से दोस्तों की पार्टी के लिए शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में कार से शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान लक्की पुत्र जीतराम, निवासी गोलाकुआं, शाहपुर बमेटा, वेबसिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस तपोवन में नियमित चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख चालक ने कार घुमाने का प्रयास किया। शक होने पर बामुश्किल पुलिसकर्मियों ने कार को रोक लिया। बताया कि आरोपी कार चालक लक्की के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...