मेरठ, अप्रैल 22 -- परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज की बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा को एक युवक पिछले दो-तीन महीनों से मोबाइल फोन के जरिए लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक छात्रा पर दोस्ती करने और मिलने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। परेशान छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा के भाई ने परतापुर थाने पहुंचकर आरोपी के मोबाइल नंबर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छात्रा से छेड़छाड़ कर युवक ने गाल में काटा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...