नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने अपने पूर्व दोस्त पर जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के एक फ्लैट में युवती अकेली रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि शुभम नाम के एक युवक से तीन साल से उसकी दोस्ती थी। करीब एक महीने पहले उसने शुभम से दोस्ती तोड़ दी। इसके बाद आरोपी शुभम नाराज हो गया। युवती ने बताया कि आरोपी रविवार को उसके फ्लैट पर पहुंच गया। युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो किचन की खिड़की से जबरन अंदर आ गया। इसके बाद उसने गाली-गलौज की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। आरोप है कि आरोपी की हरकत से वह काफी डरी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.