नई दिल्ली, मार्च 14 -- सलमान आगा के विवादित रन आउट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में उनके पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट रमीज राजा का नाम भी जुड़ गया है। रमीज राजा का साफ-साफ कहना है कि इस प्रतियोगिता में दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश को 100 में से 10 अंक दिए हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश थोड़ा और बेहतर कर सकता था। बता दें, सलमान आगा का यह रन आउट बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुआ जिसे पाकिस्तान ने 128 रनों से जीतकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- भले ही वर्ल्ड कप दांव पर लगा हो.; सलमान आगा के विवादित रन आउट पर कैफ राजा ने पारी के बीच के शो के दौरान ऑन-एयर कहा, "मैं एक अलग सोच रखता हूं। आज खेल अलग तरह से खेला गया; जैसे ही टीमों को कोई मौका दिखता, वे तुरंत...