मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत मुजफ्फरपुर की युवती को दोस्ती करना महंगा पड़ गया। एक ब्रोकर ने पहले युवती को फ्लैट दिलाने में मदद की और फिर करीब आकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी से इनकार करने पर आरोपित अब युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।मूलरूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि पुणे में पढ़ाई के बाद वह एक कंपनी में नौकरी करने लगी। इस दौरान उसकी पहचान सूरज नानेकर नामक युवक से हुई, जो फ्लैट ब्रोकर है। सूरज ने उसे किराए पर फ्लैट दिलाने में मदद की और घर आने-जाने लगा। दोस्ती बढ़ने के बाद जब युवती को उसकी गलत हरकतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.