दोस्ती के नाम पर दगाबाजी; यूपी में किशोरी से दुष्कर्म, दोस्तों ने अश्लील वीडियो किया वायरल
हिन्दुस्तान संवाद, जून 8 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बगल के गांव के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दो दोस्तों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो देखकर रविवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घघसरा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का बगल के गांव के एक युवक से दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, पांच जून को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था, वहां उसके दो और साथी भी पहुंच गए। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोनों दोस्तों ने वीडियो बना लिया। विरोध करने पर किशोरी को मारापीटा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई। इस बीच शनिवार को एक बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.