दोस्ती के नाम पर एसपीओ से सवा लाख रुपये ऐंठे
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-17 पुलिस थाना के एसपीओ(स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को सोशल मीडिया पर विदेशी महिला से हुई दोस्ती करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने अपने आपको विदेशी महिला बताकर एक लाख 23 हजार 900 रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एसपीओ ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2026 की शुरुआत में उनकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को लंदन निवासी मेरी जेन हैरिस बताने वाली महिला से हुई थी। महिला ने भारत आने और मथुरा घूमने की बात कही थी।22 मई को उसके पास एक महिला का फोन आया था, जिसने खुद को मुंबई हवाई अडडे की कर्मचारी बताया। उसने कहा कि विदेशी महिला के दस्तावेजों में कमी है और उसे मदद की जरूरत है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.