शिवपुरी, फरवरी 10 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट और ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बदरवास निवासी आदित्य जैन को युवती ने दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़ौदी बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया गया और झूठे केस और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 5 हजार 640 रुपये वसूल लिए गए। मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरियादी की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/26 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय चतुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.