दोस्ती की आड़ में शराब पिलाकर किसान की जमीन हड़पी
रुडकी, मई 28 -- मंगलौर, संवाददाता। ग्राम ठसका में शातिर गिरोह ने एक किसान को अपने जाल में फंसाकर उसकी जमीन को छल-कपट से अपने नाम करवा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी और उसके पूरे परिवार सहित खरीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम ठसका निवासी कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति के नाम पर गांव में 0.5690 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिससे उनके पूरे परिवार का गुजारा होता है। करीब एक साल पहले ग्राम पाडली गुर्जर निवासी कैहर सिंह ने उनके पति से दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि कैहर सिंह उनके पति को लगातार शराब पिलाकर बातों में फंसाने लगा। आरोपी ने जमीन को 49.80 लाख में खरीदने का सौदा तय किया और कहा कि वह पांच लाख एडवांस देकर एग्रीमेंट करवाएगा। 26 दिसंबर 2025 को आरोपी किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.