वाराणसी, नवम्बर 24 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। बेनीपुर गांव में दोस्ती के नाम पर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ की जांच के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को आरोपी दंपति पवन सिंह और ज्योति सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बेनीपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी मुन्ना लाल मौर्या तीन वर्ष पूर्व अपनी पत्नी रिंकी मौर्या के खाते से परिचित पवन कुमार सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 2.50 लाख रुपये जमा किए थे। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो पवन और उसकी पत्नी ज्योति ने न केवल पैसे लौटाने से इनकार किया। बल्कि गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी भी दी। कई बार उनके घर आकर अभद्रता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.