दोस्ती कर नाबालिग को झांसे में लेकर ठग लिए 10 लाख
जमशेदपुर, मार्च 20 -- परसुडीह के दयाल सिटी की रहने वाली एक नाबालिग से बिहार के हाजीपुर निवासी एक युवक ने दोस्ती कर 10 से 12 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर नाबालिग ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी जिसके बाद मामला परसुडीह थाने पहुंचा। थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार आरोपी आदित्य कुमार राजपुर हाजीपुर का रहने वाला है। उसने अगस्त 2024 से नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसे झांसे में लिया। युवक ने नाबालिग को कहा कि उसकी मां को कैंसर है और इलाज के लिए रुपए चाहिए। नाबालिग ने अपने घर पर रखे गहने उसे दे दिए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.