उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। दोस्तीनगर निवासी अमरेन्द्र सिंह उर्फ सत्यम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने भाई योगेन्द्र सिंह के साथ ग्राम सभा के आरआरसी सेंटर के रास्ते की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राधाकृष्ण पुत्र सुन्दर और संजय पुत्र गुरुचरन मौके पर पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कुल्हाड़ी, लाठी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में योगेन्द्र सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी का वार लगा और वह अचेत हो गए। शोर सुनकर बड़े भाई प्रमेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। भीड़ बढ़ने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि गांव में को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.