सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर बाईपास की जर्जर हालत को लेकर हिंदुस्तान अखबार ने 22 सितम्बर के अंक में "बाईपास सड़क की हालत हुई जर्जर" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। गौरतलब है कि रामलीला और दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान कस्बे का मुख्य मार्ग शाम को बंद रहता है, ऐसे में समूचा यातायात इसी बाईपास से होकर गुजरता है। लेकिन गहरे गड्ढों और टूटी सड़क की वजह से वाहन चालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और डाइवर्जन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे थे। खबर का असर हुआ और लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए अस्थाई मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। विभाग द्वारा ईंटों व राबिस डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है ताकि त्योहारों के समय यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए विभाग से यह मांग भी की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.