पाकुड़, जनवरी 9 -- झारखंड के पाकुड़ जिला कोर्ट परिसर से फरार हुए दो दोषियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके घरों से दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेन महली और शिवधन महली बुधवार को सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे। दोनों जमानत पर थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम ने जैसे ही उन्हें दोषी करार दिया। इसके बाद दो दोषी पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले ही दोनों कोर्ट परिसर से फरार हो गए। इस मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि फरारी की सूचना मिलते ही नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई। खुफिया सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर देर रात महेशपुर स्थित उनके घरों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.