हजारीबाग, जून 24 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि  झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार ने राशन कार्डधारकों को निशुल्क चना दाल देने की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है । लेकिन सरकार के इस कल्याणकारी योजना को कटकमदाग प्रखंड के डीलरों ने धरातल पर उतारने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं । इस मामले को लेकर कटकमदाग प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आर्यन कुमार दुबे ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी सरकारी राशन  डीलरों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह गंभीर शिकायत मिली है कि कुछ डीलरों ने चना दाल, चावल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बदले लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इससे पहले की समीक्षा बैठक में सभी को पहले भी चेतावनी दे चुका हूं और आज दोबारा अंतिम बार चेतावनी दे रहा हूं, कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत जाकर किसी भी सामग्र...