बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, संवाददाता। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में बुधवार को शहर के टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्रनेताओं ने बूट पॉलिस कर के धन एकत्रित किया। समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि आरोपी डॉक्टरों पर हत्या के मुकदमा दर्ज हुए 25 दिन पूरे होने को हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया है। यह गिरफ्तारी पैसे और पावर के दबाव में नहीं हो रही है। ऐसे में पिछले दिनों समिति सदस्य शहर में भिक्षाटन किए थे और आज जूता पॉलिस कर रहे हैं, इससे जो धन इकट्ठा होगा उसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपेंगे ताकि दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो सके।समिति यह भी पढ़ें- डेंटल छात्रा से जघन्य अपराध पर डॉक्टरों का प्रदर्शन के आंदोलन को सम...