रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि ज्ञान महिला समिति के तत्वावधान में रांची में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ वैन चालक की ओर से किए गए दुष्कर्म के विरोध में कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। समिति ने झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही आरोपी वैन चालक मोहम्मद इरफान अंसारी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई कर फांसी की सजा देने की भी मांग की गई। समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि देशभर में निजी और सरकारी स्कूलों में नियुक्त ड्राइवरों का आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड सहित पूर्ण सत्यापन अनिवार्य किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया जाता है तो संबंधित स्कूलों का लाइसेंस रद्द किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने झारखंड सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि जो भी...