विधि संवाददाता, अगस्त 29 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्रुखाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के दोषी पप्पू उर्फ चंद्र कुमार को दी गई मौत की सजा को बदलते हुए उसे 25 साल की सश्रम आजीवन कारावास (बिना किसी छूट के) की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। मामला 29 नवंबर साल 2014 का है। फर्रुखाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अन्य आपराधिक मामले में वांछित पप्पू उर्फ चंद्र कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने देसी तमंचे से गोली चला दी थी। गोली इंचार्ज इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में पुलिस टीम ने आरोपी को काबू में कर लिया था। फर्रुखाबाद की सेशन कोर्ट ने 30 मार्च 2015 को आरोपी को भारतीय दंड संहिता ...