बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय,हिंदुस्तान प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के नेता कुमार चक्रवर्ती ने बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलनरत होमगार्ड अभ्यर्थियों पर किए गए बर्बर दमन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और जिला होली के रंग में डूबा था, तब पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर शहर से बाहर ले जाकर रात के अंधेरे में दौड़ा-दौड़ाकर पीटना अंग्रेजी हुकूमत के दमन की याद दिलाता है। आरवाईए मांग करती है कि दोषी अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई हो, गिरफ्तार अभ्यर्थियों को रिहा किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.