हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार रात हुए विवाद के मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में स्पष्ट और पारदर्शिता से जांच करें कि आखिरकार यह घटना कैसे घटित हुई। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि कानून को अपने हाथों में लेने वालों को बिल्कुल नहीं बक्शा जाए। निष्पक्ष जांच की मांग करने वालों में संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, अश्मित गुजराल, गौरव अग्रवाल, भुवन जोशी, कुंदन रावत, ललित जायसवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.