बगहा, जुलाई 11 -- सिकटा। कंगली थाना के इनरवा के छात्र सोनू कुमार(15)की हत्या मामले में सांसद सुनील कुमार कुशवाहा व विधायक समृद्ध वर्मा ने बुधवार की शाम में पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। विधायक श्री वर्मा ने मृतक छात्र की मां को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि एक मासूम छात्र की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...