दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा: मुकेश
समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- अविनाश कुमार समस्तीपुर। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक लोको पायलट प्रमोद कापर के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में साथ खड़ी रहेगी। परिजनों से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी विकासशील इंसान पार्टी परिवार के साथ है और हर हाल में दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण पुलिस प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.