हजारीबाग, मार्च 29 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली मासूम के साथ दरिंदगी एवं हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। न्याय की मांग को लेकर शनिवार को भी पीड़ित परिवार के घर पर राज्य के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा। भारी दबाव के बीच पुलिस प्रशासन ने भी जांच की गति तेज कर दी है। शनिवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल कुसुम्भा पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे एएसपी शुभम नागरगोज ने स्वयं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इस दौरान एएसपी ने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में थोड़ा समय लग रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं और बहुत जल्द इस जघन्य कांड का उद्भेदन कर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.