कोडरमा, मार्च 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ हुई मारपीट की घटना में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, प्रखंड डोमचांच के नेतृत्व में 16 मार्च को शांतिपूर्ण रोड मार्च निकाला जाएगा। संघ की ओर से इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा को आवेदन देकर कार्यक्रम की सूचना दी गई है। बताया गया कि संतोष मोदी के साथ मारपीट की घटना के मामले में डोमचांच थाना में केस दर्ज होने के बावजूद अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इसी के विरोध में 16 मार्च को सुबह 10 बजे शांतिपूर्ण रोड मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च दक्षिणी पंचायत भवन डोमचांच से शुरू होकर महेशपुर चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.