मथुरा, अगस्त 4 -- वृंदावन, कैसरगंज के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने उन पर लगे आरोप न्यायालय से खारिज होने के बाद अपने गुरु रितेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में पुनः राजनीति में सक्रिय होने का संकेत दिया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे ब्रजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित कई पहलवानों ने कई आरोप लगाये थे। सोमवार को न्यायालय ने उन पर लगे आरोप खारिज कर बरी कर दिया। जिसके बाद वह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे और अपने गुरु रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्णय आने से पहले उन्होंने नागपुर में गुरु महाराज के दर्शन किये थे और अब निर्णय आने के बाद दर्शन करने आये हैं। यह भी पढ़ें- कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह? इसके बाद घर जायेंगे। विनेश फोगाट...