जामताड़ा, मार्च 5 -- दोल पूर्णिमा पर आमगाछी में अखंड हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय हुआ माहौल जामताड़ा,प्रतिनिधि।फतेहपुर प्रखंड के आमगाछी गांव में दोल पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। संकीर्तन के दौरान भगवान के नाम का निरंतर जाप और भजन-कीर्तन चलता रहा, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में कीर्तनियां तपन कुमार ने अपनी मधुर वाणी में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की लीलाओं, गोपियों के साथ उनके प्रेम और भक्ति की महिमा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उनके कीर्तन और कथा-वाचन को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.