जहानाबाद, फरवरी 16 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 08 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएं मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल खारिज, कब्जा, मानदेय, उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल कार्यालय, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम अलावलचक निवासी ओमप...