हापुड़, जून 16 -- नगर के दोयमी रेलवे फाटक पर बिना बरसात जलभराव रहता है। हर समय जलभराव होने से स्थानीय लोगों के अलावा यहां से आवागमन करने वाले लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। यहां करोड़ों रूपए की लागत से बनाई गई सड़क जलभराव में बह रही है, ऐसे में डीएम कविता मीना ने दोयमी फाटक पर हो रहे जलभराव से लोगों को मुक्ति दिलाने का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने रेलवे के मुरादाबाद एडीआरएम के साथ मंगलवार को जिला मुख्यालय में करीब एक घंटे तक बैठक की। इसके बाद नगर पालिका के जल निगम के अवंर अभियंता और जल निगम शहरी से रिपोर्ट मांगी, ताकि इसका स्थायी समाधान हो सकें। बता दें कि शहर के दोयमी रेलवे फाटक पर करीब आधा दर्जन कालोनी स्थित है, इसमें प्रभा बिहार, ग्रीन वैली, न्यू कालोनी, फौजी कालोनी, स्वर्ण एन्कलेव, दुर्गा कालोनी स्थित है। इन कालोनियों में हजार...