दोमुहान और पंचदेव धाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
औरंगाबाद, मार्च 24 -- कुटुंबा प्रखंड के दोमुहान में मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में डूब गया। बतरे और बटाने नदी के संगम स्थल के रूप में प्रसिद्ध दोमुहान सूर्य उपासना का प्रमुख केंद्र है, जहां स्थित विशाल सूर्य मंदिर की विशेष मान्यता है। छठ पर्व के अवसर पर यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय समिति ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए। पंचदेव धाम चपरा में भी ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में जुटकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पंचदेव धाम समिति ने यहां भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इसके अलावा पिपरा बगाही, ढू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.