नई दिल्ली, जून 19 -- योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अब उसी 'बागी बलिया' सनातन पांडेय से सीधी चुनौती मिली है जिसका जिक्र अपने ट्वीट में करके उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। बलिया से सपा के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि सपा के वोटों से चुनाव जीतकर ओपी राजभर विधायक बने और अब मंत्री हैं। अगर उन्हें खुद पर इतना ही भरोसा है तो इस्तीफा दे दें और दोबारा विधायक बनकर दिखाएं। सनातन पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी राजभर को उनकी ही सीट पर सपा ने 14000 वोटों से हराया है। दरअसल ओपी राजभर ने सपा में टूट की भविष्यवाणी करके यूपी की सियासत गरमाई हुई है। राजभर ने 'एक्स' पर गुरुवार को लिखा कि 'कल से सब पूछ रहे हैं कि क्या सही में सपा में टूट होने जा रही है। तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत...