दोबारा विकल्प भरवाकर ईसीसी एजुकेटर को बांटे नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- लंबे समय से अटकी लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसी एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया सोमवार को पूरी कर ली गई। चयनित अभ्यर्थियों से दोबारा मनपसंद स्कूल का विकल्प भरवाने के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया। विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव और डीआईओएस हरवंश कुमार मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले स्कूलों का विकल्प भरवाने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताते हुए मनपसंद स्कूल नहीं मिलने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने बीएसए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.