फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एक मकान को बेचने के बाद प्रॉपर्टी आईडी में छेड़छाड़ कर उसकी दोबारा से रजिस्ट्री करवा दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पूर्व वायु सैनिक की शिकायत पर पूर्व विधायक चंद्र भाटिया समेत पांच लोगों केखिलाफ मामलादर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-16 निवासी रोहित अरोड़ा ने पुलिस आयुक्त को दी अपनी शिकायत में संजय एंक्लेव निवासी काजल वर्मा, दिल्ली संगम विहार निवासी लोकेश कुमार, पाली गांव निवासी सतबीर भडाना, बड़खल तहसीलदार और पूर्व विधायक चंदर भाटिया को आरोपी बनाया है। इसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है। पीड़ित का आरोप है कि 13 जून 2024 को उसके नाम मकान की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बावजूद 20 नवंबर 2024 को उसी मकान की दूसरी रजिस्ट्री सोनम तलवार के नाम कर...