गंगापार, मई 20 -- दोबारा मांडा ब्लॉक में बीडीओ का कार्यभार ग्रहण करने पर बीडीओ अमित मिश्रा का तमाम ग्राम प्रधानों और ब्लाक के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। दोबारा मांडा ब्लॉक का बीडीओ नियुक्त होने पर अमित मिश्रा ने मांडा ब्लॉक का बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। दोबारा कार्यभार ग्रहण करने पर प्रधान प्रतिनिधि धरांवनारा नीलेश यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत समारोह में प्रधान प्रतिनिधि राजिपुर राजीव कुमार सिंह राजू, प्रधान प्रतिनिधि धरांश गजपति राधेश्याम बिंद, प्रेम शंकर द्विवेदी, राज कुमार, गणेश चंद्र मौर्या आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...