दोबारा बहा वैकल्पिक मार्ग, लंबा चक्कर लगा रहे वाहन चालक
उन्नाव, मई 14 -- चकलवंशी। दोस्ती नगर नहर पुलिया चौड़ी करण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वाहनों के निकलने के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग एक सप्ताह में दूसरी बार बह गया। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ऐसे में वाहन चालक लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्ती नगर स्थित नहर पुलिया काफी संकरी थी। इससे अक्सर जाम के हालात बन जाते थे। चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया तोड़ कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया और नहर में पाइप मिट्टी व गिट्टी डाल कर वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। मंगलवार को शारदा नहर में फिर से पानी आ गया जिससे वैकल्पिक मार्ग पानी के बहाव में बह गया था, जिससे मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। इससे वाहनों को चकलवंशी चौराहे से डायवर्टित कर परियर मार्ग पर भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.