उन्नाव, जनवरी 19 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में एक दिसंबर को युवक का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन मां व बहन के पिटाई से मौत होने के आरोप के चलते डीएम निर्देश पर सोमवार कब्र से शव निकलवा कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पैनल में शामिल तीनों डॉक्टर को ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई हो। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र स्व.कल्लू शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रम में हलवाई के साथ सहयोगी का काम करता था। एक दिसंबर देर रात उसका शव फंदे से कमरे में लटका मिला था। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम से लौटी मां फूल कुमारी के लौटने पर लोगों को इसकी जानकार...